Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सुशील मूंछ गैंग के शातिर अपराधी समेत तीन ने किया सरेंडर

मुजफ्फरनगर। सुशील मूंछ गैंग के शातिर अपराधी समेत तीन शातिर पुलिस के खौफ से जमानत तुडवाकर जेल चले गए है। मूंछ गैंग ने हत्या के मामले में अपनी जमानत तुडवायी है।

वह छपार थाने से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।बुधवार को सुशील मूंछ गैंग के शातिर अपराधी संकेत शर्मा निवासी अंकित विहार ने हत्या के मामले अपनी जमानत तुडवाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। वह छपार थाने से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उस पर हत्या, गैंगस्टर आदि के संगीन मामले दर्ज है।

इसके अलावा नई मण्डी थाने के टॉप टेन अपराधी जॉनी उर्फ आदित्य पुत्र सुरेंद्र निवासी अमित विहार अपनी जमानत तुड़वाकर कर जेल चला गया है।

अभियुक्त पर गैंगेस्टर, लूट जैसी संगीन धाराओं के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। वही थाना सिखेडा के टॉप टेन एवं हिस्ट्रीशीटर कपिल पुत्र कवल सिंह निवासी भटोड़ा थाना सिखेड़ा भी गैंगस्टर एक्ट में अपनी जमानत तुडवाकर जेल चला गया है।

पुलिस तीनों अपराधियों की काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस के खौफ से तीनों अपराधी सरेंडर कर जेल गए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 2 =