latest news

Regional News: आस-पास से

ओडिसी नृत्य कार्यशाला एवं प्रस्तुतीकरण का आयोजन
जानसठ।(Regional News) युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था स्पिक मैके के मुज़फ़्फ़रनगर चैप्टर द्वारा गोमती कन्या इंटर कॉलेज, जानसठ में एक विशेष ओडिसी नृत्य कार्यशाला एवं प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध नृत्यांगना नितिशा नंदा ने अपनी मनमोहक ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने छात्राओं को ओडिसी नृत्य की बारीकियों, भाव-भंगिमाओं, हस्तमुद्राओं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के समृद्ध इतिहास व महत्व से परिचित कराया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों सहित श्रीमती ज्योति बाला ने नितिशा नंदा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं को अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से जानने और सीखने का बेहतरीन अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राएं शास्त्रीय कला के इस अनूठे अनुभव से बेहद उत्साहित नजर आईं। इस दौरान कॉलेज की अध्यापिकाओ सहित डी ए वी इंटर कॉलेज क़े प्रधानाचार्य संजय पंत, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज क़े प्रबंधक इलामसिंह गुर्जर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

पुलिस की बीट प्रणाली को मजबूत करने के लिए पहल, एसपी सिटी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर।(Regional News)  पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक नगर (एसएसपी सिटी) अमृत जैन द्वारा नगर क्षेत्र के थानों पर नियुक्त बीट आरक्षियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गोष्ठी में बीट प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने तथा हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर बारीक नजर रखने के निर्देश दिए गए। आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने के लिए कहा गया।  अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और किसी भी आपात या महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए। गोष्ठी के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित नगर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने व्यापारी की
दुकान से उड़ाया महिला का पर्स
मीरापुर।(Regional News) मीरापुर के मुख्य बाजार स्थित दीप किराना स्टोर में खरीदारी करने आई एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान में ग्राहक बनकर आई दो अज्ञात महिलाओं ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गईं। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का ब्योरारू रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी कमरो पत्नी जमालुद्दीन मंगलवार शाम व्यापारी रोहित सिंघल की दुकान (दीप किराना स्टोर) पर सामान खरीदने आई थीं। खरीदारी में व्यस्तता का फायदा उठाकर वहां पहले से मौजूद दो महिलाओं ने उनके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। पर्स में लगभग 5,000 रुपये की नकदी रखी हुई थी। जब पीड़िता सामान का भुगतान करने के लिए पर्स तलाशने लगीं, तब चोरी की बात सामने आई। दुकान स्वामी रोहित सिंघल और पड़ोसी व्यापारी शिवम गोयल ने सीसीटीवी खंगाला तो दोनों संदिग्ध महिलाएं पर्स चोरी करती हुई साफ नजर आईं। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिला चोरों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

 

चाकू मारकर किया घायल
खतौली। (Regional News) बुढ़ाना रोड स्थित दाल मिल के निकट एक युवक को चाकू मारकर घायल किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार निवासी असद पुत्र असलम बुधवार सुबह किसी काम से बुढ़ाना रोड स्थित दाल मिल के पास गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसके पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से असद घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की ओर से एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

भाई ने भाई पर की फायरिंग
पुरकाजी। (Regional News) थाना पुरकाजी क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई द्वारा दूसरे भाई पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित के कान के ऊपर मामूली चोट आई है, जिनकी हालत फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, खाईखेड़ी निवासी धीरज त्यागी बुधवार सुबह अपने खेत पर ट्रैक्टर लेकर गए थे। ट्रैक्टर घर लाने की बात पर उनका अपने सगे भाई सतीश त्यागी से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि सतीश त्यागी ने धीरज त्यागी पर गोली चला दी, जो उनके कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई।  पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन और ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर पारिवारिक कलह चल रही थी।  घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 भाई ने भाई पर की फायरिंग, पीड़ित की हालत खतरे से बाहर
पुरकाजी। थाना पुरकाजी क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक भाई द्वारा दूसरे भाई पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित के कान के ऊपर मामूली चोट आई है, जिनकी हालत फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, खाईखेड़ी निवासी धीरज त्यागी बुधवार सुबह अपने खेत पर ट्रैक्टर लेकर गए थे। ट्रैक्टर घर लाने की बात पर उनका अपने सगे भाई सतीश त्यागी से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि सतीश त्यागी ने धीरज त्यागी पर गोली चला दी, जो उनके कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई।  पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन और ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर पारिवारिक कलह चल रही थी।  घटना की सूचना मिलते ही थाना पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

 

अपंजीकृत क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, 3 सेंटरों को नोटिसMuzaffarnagar News
खतौली।(Regional News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने खतौली के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध व अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल, डेंटल सेंटर और पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ विशेष सघन जांच अभियान चलाया। सोमवार (14 सितंबर 2026) को चलाए गए इस अभियान के तहत ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम पीपलहेड़ा, ग्राम गालिबपुर और ग्राम अंती में स्थित विभिन्न क्लीनिकों एवं लैबों पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान संबंधित केंद्रों के संचालक मौके पर कोई भी वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या चिकित्सा से संबंधित शैक्षणिक अहर्ता (डिग्री/डिपोमा) प्रस्तुत नहीं कर सके। न ही संचालक टीम के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब दे पाए। कार्रवाई करते हुए टीम ने उपाध्याय क्लीनिक, माधव लैब और कल्याण आयुर्वेदिक सेंटर को नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मान्यता के क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब चला रहे संचालकों में हड़कंप मचा रहा। ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध और अपंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

ऐतिहासिक जाहरवीर मेले में दूसरे दिन भी उमड़ा जनसैलाब
चरथावल।(Regional News) क्षेत्र के दूधली गांव स्थित ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही दूर-दराज के क्षेत्रों और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु म्हाड़ी स्थल पर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माथा टेककर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान श्रद्धालु हाथों में नीले निशान और छड़ी लिए जयकारे लगाते हुए म्हाड़ी परिसर की ओर बढ़ते दिखे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण दूधली मार्ग पर दिनभर भारी चहल-पहल बनी रही मेला परिसर में बच्चों के आकर्षण के लिए बड़े झूले और खेल-खिलौनों की दुकानें सजाई गई हैं। इसके अलावा खान-पान, प्रसाद और घरेलू सामान के स्टालों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा है।

 

ग्रीनलैंड मॉडर्न स्कूल में हिंदी दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता आयोजित
मेधावी छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर।(Regional News) हिंदी हमारी राजभाषा है। हमें अपनी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए। उक्त विचार ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा के द्वारा हिन्दी को लंबे विचार विमर्श के बाद राजभाषा का दर्जा दिया गया। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। जिस भाषा में बच्चा बोलना सीखता है वह उसकी मातृभाषा होती है।जैसे हमारे देश में अधिकतर बच्चे हिंदी में बोलना सीखते हैं तो इसलिए हमारी मातृभाषा हिंदी है। हमें अपने अधिकतर कार्य हिंदी में ही करने चाहिए। हिंदी दिवस के अवसर पर राजनीतिक लोग लंबे-लंबे भाषण देते हैं परंतु आज भी हमारे न्यायालयों में तथा अन्य कार्यालयों में अधिकतर कार्य अंग्रेजी में किया जाता है जो हमारी मातृभाषा का अपमान है। इसलिए मेरा देश के सर्वाेच्च नेताओं व अधिकारियों से निवेदन है कि भारतवर्ष में कार्यालयों व दफ्तरों में हिंदी भाषा में ही कार्य संपन्न होना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले तथा पिछड़े इलाकों में रहने वाले सभी नागरिकों को अपना कार्य कराने में सुविधा हो। उन्होंने बताया कि आज विद्यालय में प्रति वर्ष की भांति हिंदी दिवस के अवसर पर सुलेख प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यालय में सुलेख प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों का लेखन में सुधार कराना तथा हिंदी विषय में रुचि पैदा करना होता है। आज बच्चे हिंदी में गिनती बोलना तक नहीं जानते।जो एक सोचनीय विषय है। आज हिंदी दिवस पर विद्यालय के 60 छात्र छात्राओं ने सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। जूनियर वर्ग में शिवांगी शर्मा प्रथम,विवेक द्वितीय तथा आकांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 से 5 में आराध्या प्रथम ,खुशी द्वितीय तथा माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक और दो में रमा प्रथम,रुद्र द्वितीय तथा दिव्यांशु तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रधानाचार्य अंकुर मान,प्रबंधक सुरेंद्र पाल आर्य एवं समस्त स्टाफ के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 

सत्संग-भंडारे की तैयारियां तेज, एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
शाहपुर।(Regional News) क्षेत्र के नया गांव मन्धेडा में आयोजित होने वाले विशाल सत्संग एवं भंडारा कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आयोजकों और विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए मजबूत डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा और दमकल वाहनों की तैनाती भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। आयोजकों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम में सभी नियमों और निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

 

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22856 posts and counting. See all posts by News-Desk

3 thoughts on “Regional News: आस-पास से

  • Great Stuff. I like the articles

    Reply
  • I like the posts and the contents you have shared.

    Reply
  • Awsome website! I am loving it!! Will come back again. I am bookmarking your feeds also.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =