latest news

Regional News: आस-पास से

बाइक में लगी आग
चरथावल। (Regional News)।चलती बाइक में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। बाइक सवार ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, युवक जैसे ही चैकी के पास पहुंचा, बाइक से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बाइक में भीषण आग लग गई। युवक ने तुरंत बाइक से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। सड़क पर जलती बाइक देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती हुई बाइक को धक्का देकर पास के नाले में गिरा दिया। इससे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, बाइक पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि युवक ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

 

भक्तिरस में डूबे श्रद्धालुMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Regional News)। सनातन धर्म सभा भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में शनिवार को भक्ति और आस्था का अनूठा वातावरण देखने को मिला। कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, भक्तों की भक्ति और धर्म के आदर्शों पर आधारित प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को आस्था रूपी गंगोत्री में गोते लगाते हुए भाव-विभोर कर दिया। भजनों के दौरान भक्त झूमते नजर आए और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। समस्त अग्रवाल परिवार के तत्वावधान में सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। मुख्य यजमान के रूप में पहुंचे मोहित मित्तल (श्री राधे इंडस्ट्रीज), राजेश जैन (गर्ग डुप्लैक्स), शैलेष कुच्छल, विख्यात अग्रवाल और सन्दीप गर्ग (एसके इंटरनेशनल) द्वारा व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज से आर्शीवाद लिया। कार्तिक अग्रवाल द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। श्रीमद भागवत पूजन के उपरांत कथा प्रारंभ हुई। कथा वाचक हिमेश शास्त्री महाराज (मथुरा वाले) ने भक्तों को सती चरित्र, ध्रुवाख्यान, भरत चरित्र तथा नृसिंह अवतार की कथा सुनाकर धर्म, भक्ति और समर्पण का महत्व बताया। कथावाचक ने सती चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि सती माता ने अपने स्वाभिमान और धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह प्रसंग जीवन में मयार्दा और आत्मसम्मान के महत्व को दशार्ता है। ध्रुवाख्यान का वर्णन करते हुए उन्होंने बालक ध्रुव की अटूट भक्ति और तपस्या का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि बालक ध्रुव ने कठिन तपस्या के माध्यम से भगवान की कृपा प्राप्त की और ध्रुव तारा के रूप में अमर हो गए। यह कथा सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देती है। कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज ने भरत चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता है। वहीं नृसिंह अवतार की कथा सुनाते हुए भगवान विष्णु द्वारा भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए प्रकट अद्भुत अवतार का वर्णन किया गया। इस प्रसंग में बताया गया कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और अधर्म का अंत निश्चित है। कहा कि भागवत श्रवण से भक्ति की प्राप्ति होती है, जिसको भक्ति हो जाती है, भगवान उससे दूर नहीं रह सकते और भक्ति के आ जाने से जीवन के शोक, भय और मोह मिट जाता है। कथा के दौरान भगवान के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा हुआ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कथा का आनंद लिया।  कथा के अंत में सभी भक्तों ने भगवान की आरती में भाग लिया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। आयोजक अभिनव अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्य रूप से परमात्मा शरण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, किशन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अभिनव गर्ग, कार्तिक अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश माहेश्वरी, अमित गर्ग, श्रुति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, इनाक्षी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रीति ताय,रचना अग्रवाल ममता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

1521 परीक्षक जांचेंगे 18 मार्च से तीन केंद्रों पर कापियां
मुजफ्फरनगर। (Regional News)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। 18 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। इसके लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 1521 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं को जांचेंगे। बोर्ड से प्राप्त हुई परीक्षकों की सूची के आधार पर परिचय पत्र तैयार किए जा रहे हैं।  जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई है। शहर में पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज, एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज बस स्टैंड और आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय पर्यवेक्षक टीम की तैनाती होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन कराया जाएगा। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रत्येक दिन 50 हाईस्कूल की कापियां जांचनी होगी। इंटरमीडिएट के परीक्षकों के लिए 45 कापियों का लक्ष्य निर्धारित है। अंकेक्षक प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उपनियंत्रक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। हर दिन कम से कम 15 कॉपियों का पुनः मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केंद्र के अंदर किसी भी शिक्षक को मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। हाईस्कूल में 70 नंबर के पूर्णांक हैं। इनमें 20 नंबर ओएमआर सीट के प्रश्नों के हैं। 50 नंबर उत्तर पुस्तिका में लिखे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए निर्धारित है।
ईद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

शाहपुर। (Regional News)।पुलिस-प्रशासन ने आगामी ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। थाना शाहपुर परिसर में एक शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) बुढ़ाना, गजेंद्र पाल सिंह ने ईद-उल-फितर को प्रेम, सद्भाव और मेल-मिलाप का त्यौहार बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर खुशियां बांटने का दिन है और इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए। सीओ सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष अकरम कुरैशी और पूर्व अध्यक्ष परमेश सैनी ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में त्यौहार को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान और अन्य संभ्रांत व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

कांशीराम जयंती को मनाया ‘बहुजन समाज दिवस’ के रूप में
मा० कांशीराम के विचारों संघर्षों पर  सपा कार्यकर्ताओं ने लिया चलने का संकल्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Regional News)।। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बहुजन नायक कांशीराम जयंती को ष्बहुजन समाज दिवस व पीडीए दिवस के रूप में समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट व संचालन सपा नेता साजिद हसन व पवन बंसल द्वारा किया गया। बहुजन नायक कांशीराम के विचारों एवं संघर्षों को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ष्जब तक सूरज चांद रहेगा मा० कांशीराम जी का नाम रहेगा के उदघोष द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने कहा कि दलितों, वंचितों, पिछड़ों व दबे कुचले शोषित समाज कोई भी हो उनके लिए कांशीराम जो ऐतिहासिक संघर्ष किया उनको समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सभी कार्यकर्ता अपनाकर उनके विचारों को अग्रणी रखकर संघर्ष करते रहेंगे। पूर्व सांसद कादिर राणा ने 1993 में नेताजी मुलायम सिंह यादव व बहुजन नायक कांशीराम के गठजोड़ से अपने विधानसभा चुनाव लड़ने व उनके साथ सभाओं में संस्मरण को सुनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आज भी उनके विचारों संघर्ष की सच्ची वारिस बनकर बहुजन समाज अर्थात पीडीए की सशक्त आवाज बनी हुई है।  चरथावल विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह के विचारों पर जिस तरह समाजवादी पार्टी चलती है उसी तरह बहुजन नायक कांशीराम के पीडीए समाज की हिस्सेदारी बराबरी के मिशन को भी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार आगे बढ़ा रहे हैं उन्होंने कहा कि जंहा भी किसी पर जुल्म होगा वह विधानसभा से लेकर सड़क तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत एवं धार्मिक नफरत फैलाने के अलावा कोई उपलब्धि किसी वर्ग को नहीं दे सकी सभी को एकजुट होकर 2027 में सपा सरकार लानी है। सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा वरिष्ठ सपा नेता व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा प्रदेश सचिव विनय पाल प्रदेश सचिव नौशाद अली सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी पूर्व मंत्री महेश बंसल ने अपने संबोधन में आह्वान किया कि संविधान व आरक्षण बचाने पीडीए को उनकी हिस्सेदारी एवं अधिकार दिलाने की बहुजन नायक कांशीराम के मिशन को पीडीए के रूप में समाजवादी पार्टी ही सच्चे अर्थ में लड़ रही है। समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर द्वारा कांशीराम जयंती पर आये लोगों को लड्डू खिलाकर हर्ष का इजहार किया गया। डॉ मोनिका सिंह निवासी ग्राम पछेंदा कला द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी में आने की घोषणा की गई। सपा नेता लोकेंद्र कुमार द्वारा अपने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ कांशीराम की तस्वीर व नारों के साथ पैदल पहुंचकर कांशीराम जी को पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम को सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर,पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा नेता लतेश विधूड़ी,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, सपा नेता नेपाल सिंह एडवोकेट सपा नेता साजिद हसन,पवन बंसल, धर्मेन्द्र सिंह नीटू, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा नेत्री दीप्ति पाल,लोकेंद्र कुमार,डॉ अविनाश कपिल,दर्शन सिंह धनगर, डॉ नरेश विश्वकर्मा, चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत,बालेंद्र मौर्य,सरदार प्रेमपाल सिंह,शमशेर मलिक,ओमपाल सिंह, सादिक चैहान,अकरम खान,सत्यदेव शर्मा,बालेंद्र मौर्य,राव फ़हीम अहमद, अंकित शर्मा,रामपाल सिंह पाल,वीरेंद्र नागर एडवोकेट, समुद्र सेन आदि ने संबोधित किया।
सलीम मलिक,सुमित पंवार बारी,आमिर कासिम एडवोकेट,डॉ इसरार अल्वी,नदीम मलिक,नावेद रंगरेज,मीर हसन,राशिद जैदी,अभिषेक गोयल एडवोकेट,बालमुकुंद ग्रेड,वसीम राणा,सरदार हाजी वसीम,अफाक पठान,योगेंद्र बालियान, कौशल रानी वाल्मीकि,नरेश पाल,अनुराग पाल,सैयद मौहम्मद मेंहदी, अनुज गुर्जर,जाउल चैधरी,रॉबी त्यागी,मोहसिन सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बाजारो मे हुई ईद की खरीदारी
मुजफ्फरनगर।(Regional News)। ईद के त्यौहार को लेकर बाजारों मे जबरदस्त खरीदारी की जा रही है। बाजारों मे जोरशोर के साथ रेडीमेड कपडो, जूते-चप्पल,आर्टिफिशियल ज्वैलरी तथा काॅस्मेटिक्स प्रोडक्टस की खरीदारी की जा रही है।
  जैसे-जैसे ईद का त्यौहार नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे बाजारों मे ईद की तैयारियो को लेकर खरीदारी बढती जा रही है। शहर के भगतसिंह रोड, रूडकी रोड,ग्राॅड प्लाजा, मेरठ रोड, कटहरा मोचियान, ताराचन्द मार्किट, गुदडी बाजार आदि विभिन्न बाजारों, शोरूम तथा जूते-चप्पल की दुकानो, रेडीमेड गारमेन्टस के शोरूम पर भारी भीड के अलावा ड्राई फू्रटस, कारपेटस व सजावटी वस्तुओं प्लास्टिक के गुलदस्ते आदि विभिन्न दुकानो/बाजारों मे मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। बाजारो मे भीड की हलचल तथा जूमे की नमाज के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। पुलिस/टैªफिक पुलिस द्वारा त्यौहार के दृष्टिगत बाजारो मे यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है। ताकि  भीडभाड वाले बाजारो में यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो।

 

जाम की समस्या से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। (Regional News)।शहर मे कई जगह जाम लगा होने से दर्जनो वाहन भीड मे फंस गए। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
  जाम के झाम से लोग हलकान हैं। अक्सर जाम लग जाना अपने आप मे एक समस्या है। हालाकि पुलिस प्रशासन द्वारा टैªफिक व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। परन्तु दिन प्रतिदिन वाहनो की बढती संख्या भी अपने आप मे एक बडा कारण है। शहर मे ईरिक्शाओं की बडी तादाद जाम लगने का कारण है।    ईद के त्यौहार के बाजारों मे खरीदारो की अच्छी-खासी भीड है। शहर के भगत सिंह रोड, अस्पताल चैराहा, रूडकी रोड, जानसठ रोड ओवरब्रिज, कूकडा ब्लाॅक, अलमासपुर चैराहा आदि विभिन्न स्थानो पर जाम की स्थिती बनी रही। पुलिस ने कडी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जिसके पश्चात आवाजाही सुचारू हो सकी। यातायात नियमो की अनदेखी, सडक किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खडा करना तथा फल-सब्जी के ठेले सडक पर आगे तक लगा लेना आदि कई ऐसे कारण है। जो यातायात को प्रभावित करते हैं। हालाकि पुलिस इन सब पर निगाह रखती है। तथा पुलिस द्वारा समय-समय पर इस दिशा मे कार्यवाही भी की जाती है।

 

 गीता पाठ व भजन भाव का आज होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Regional News)।श्री पापमोचिनी एकादशी पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा निःशुल्क गीतापाठ एवं भजनभाव का आयोजन किया जाएगा। परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की  साप्ताहिक/ एकादशी/ विशेष पर्व पर निरूशुल्क गीतापाठ, भजन भाव की श्रृंखला मे श्री पापमोचिनी एकादशी के पावन पर्व पर गीता पाठ एवं भजन भाव का आयोजन रेलवे-स्टेशन के सामने प्राचीन शिव मंदिर मे 15 मार्च 2026, रविवार को सायं 06;30 बजे से होना निश्चित हुआ है।आपसे अनुरोध है कि आधिकाधिक संख्या में सपरिवार, ईष्ट मित्रों सहित पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं धर्म लाभ उठाएं तथा गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के वैश्विक अभियान श्घर-घर गीता, हर घर गीताश् में सहभागिता करके कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

एनडीपीएस एक्ट के दो आरोपियों को सजा
मुजफ्फरनगर। (Regional News)।। पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान में कोर्ट ने आरोपियों को अर्थदंड से दंडित किया है। वही कोर्ट ने दो आरोपियों को सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 ने चरथावल थाने पर दर्ज मुकदमे में आरोपी भगत सिंह व उसकी पत्नी सविता निवासीगण कसियारा थाना चरथावल को 4 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। इसके अलावा आबकारी अधिनियम में आरोपी विजय निवासी नसीरपुर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट 2 ने 1800 रुपए के अथर्दंड से दंडित किया है। वही एसीजेएम 2 ने आरोपी शेरपाल निवासी रामपुरी को दो हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। इसके अलावा एडीजे कोर्ट नम्बर 7 ने आरोपी फरमान कुरैशी निवासी लिकडा पट्टी सुजडू को जेल में बिताई गयी अवधि 17 माह दस दिन के कारावास व 5 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।
इसके अलावा एडीजे-7 ने आरोपी शाहनूर निवासी सुजडू को जेल में बिताई गयी अवधि 19 माह 15 के कारावास व 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

 

मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल
900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप
मुजफ्फरनगर।(Regional News)। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची सड़क स्थित सरवट इंडेन सेवा के कार्यालय पर उस समय भारी बवाल हो गया, जब घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। आक्रोशित रोजेदारों और महिलाओं ने भीषण गर्मी के बीच एजेंसी प्रबंधन पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का सीधा आरोप है कि गैस वितरण करने वाले हॉकर्स और बिचैलियों की मिलीभगत से 900 रुपये वाला सरकारी सिलेंडर चोरी-छिपे 1500 से 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ता चूल्हा जलाने के लिए दर-दर भटक रहा है। रमजान के पवित्र महीने में रोजे की हालत में कतारों में खड़ी महिलाओं ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल और सर्वर डाउन होने के बहाने बुकिंग नहीं की जा रही है। जब उपभोक्ता दफ्तर पहुंचते हैं, तो कर्मचारी तकनीकी खराबी की बात कहकर उन्हें टरका देते हैं। दूसरी ओर, एजेंसी संचालक आलम ने कालाबाजारी से इनकार करते हुए कहा कि जनता में किल्लत के डर से श्पैनिक बुकिंगश् बढ़ गई है, जिससे सिस्टम पर दबाव है। हालांकि, शहर में मचे इस हाहाकार के बीच जिला पूर्ति विभाग की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई और कालाबाजारी करने वाले हॉकर्स पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

 

सिलिंडर पर संकट से इलेक्ट्रिक केतली व इंडक्शन की मांग बढ़ी
मुजफ्फरनगर।(Regional News)।एलपीजी सिलिंडर की किल्लत और भविष्य में बढ़ सकती समस्याओं को देखते हुए महिलाओं ने अपनी रसोई की आदतों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। खपत कम करने के लिए महिलाएं कुछ कामों के लिए इलेक्ट्रिक केतली, इंडक्शन चूल्हा और माइक्रोवेव जैसे विकल्पों का अधिक उपयोग कर रही हैं, जिससे एलपीजी गैस की बचत हो सके।
इंदु राठी ने बताया कि चाय-पानी जैसे छोटे कामों के लिए अब इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इससे गैस की बचत हो रही है। इंडक्शन चूल्हे और माइक्रोवेव आजकल सभी घरों में प्रयोग किए जाते हैं। नीरूपमा गोयल का कहना है कि बहुत समय पहले दूरदर्शन पर गैस की बचत के लिए विज्ञापन आता था कि कि खाने को ढककर पकाएं, धीमा आंच पर खाना पकाएं, प्रेशर कुकर का ज्यादा प्रयोग करें आदि। आज के दौर में भी नई पीढ़ी को इन आदतों को अपनाना होगा ताकि गैस की खपत को कम किया जा सके। अभिलाषा कपूर ने कहा कि खाना एक बार में प्लान करके बनाया जा रहा है ताकि बार बार गैस जलने से ज्यादा खपत न हो। दाल चावल और ज्यादा समय में पकने वाली सामग्री को दो से तीन घंटे भिगोकर बनाने, इलेक्ट्रिक केतली का प्रयोग गैस के प्रयोग को कम कर रहा है।

 

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

6 thoughts on “Regional News: आस-पास से

  • Great Stuff. I like the articles

    Reply
  • I like the posts and the contents you have shared.

    Reply
  • Awsome website! I am loving it!! Will come back again. I am bookmarking your feeds also.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + twenty =