Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar:वार्ड मैम्बरो के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा BSPकी जिला कमैटी द्वारा की जाएगी

Muzaffarnagar। बहुजन समाज पार्टी (BSP) आने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में खुलकर भाग लेगी। इसके लिए पात्रों से आवेदन पत्र मंागे गए हैं। महावीर चैक स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मंे पत्रकारों से बात करते हुए बताया गया कि बसपा का उत्तर प्रदेश मे व्यापक जनाधार है।

पिछले चुनावों मे बसपा को एक करोड 66 लाख मत प्राप्त हुए थे। और यह पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप मे तीसरे नम्बर पर थी। स्थानीय निकाय चुनावों मे चेयरमैनी के अलावा वार्ड मैम्बरो के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी की जिला कमैटी द्वारा की जाएगी। प्रेसवार्ता मे आरोप लगाया  कि दलित वोटो मे संेध लगाने के लिए चन्द्रशेखर का काई वजूद नही है।

जब चुनाव मे बसपा खडी होती है तो दलित मत स्वतः ही पार्टी की झोली मे आ जाता है। खतौली उपचुनाव का उल्लेख करते हुए बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस चुनाव मे भाजपा नेता विक्रम सैनी ने दलितों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की। जिसका परिणाम यह रहा कि वे दलित मत भाजपा से खिसक लिए और इसका लाभ गठबंधन को मिल गया।

आज ही सपा छोडकर काजी अथहर अपने कई साथियों सहित बसपा मे शामिल हो गए। पत्रकारा वार्ता में सत्यप्रकाश, पूर्व मंत्री प्रेमचन्द गौतम, चांदसिंह कश्यप, रजनीश कुमार, सतीश कुमार रवि, नरेन्द्र एड., इन्तजार राणा, जी.सिंह आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 19 =