Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लायन्स उन्नति का अधिष्ठापनआयोजित

मुजफरनगर। लायन्स क्लब मुजफरनगर उन्नति का चार्टर अधिष्ठापन समारोह एवं विशाल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था से जुडे सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। लॉयन्स क्लब उन्नति के तत्वाधान मे मेरठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल मे चार्टर अधिष्ठापन समारोह हुआ एवं लॉयन्स इन्टरनेशनल में एक सुन्दर छवि बनाते हुए विशाल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। लॉयन रीना अग्रवाल को चार्टर अध्यक्ष के पद पर अधिष्ठापित किया गया। सभा का संचालन लॉयन सी.ए.अजय अग्रवाल व लॉयन राहुल माहेश्वरी ने की। उन्नति क्लब को चार्टर देने का सकुशल कार्य कराने के लिए गाजियाबाद से पधारे डिस्टिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ.लॉयन विनय मित्तल ने कराया।
इस अवसर पर एक आई स्पोट स्केनिंग मशीन का उदघाटन सभी अतिथियो द्वारा किया गया। जिसमे 15 वर्ष तक के बच्चो की ऑखो की जॉच 10 सैकण्ड मे जी जा सकेगी तथा लेजी आई का तुरन्त पता चल जायेगा। ताकि भविष्य मे बच्चे अंधेपन का शिकार न हां। इस वर्ष लॉयन्स क्लब उन्नति के गर्वनर के निर्देशन मे अनेक सेवा कार्य किए गए। जिनमे चिकनगुनिया व डेंगू से उपचार की दवा, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण विशेष हैं।

इस अवसर पर शहर की 4 महिला शक्तियों डा.नूतन जैन आई.वी.एफ.विशेषज्ञ, श्रीमति अंजू अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, समाजसेविका श्रीमति बीना शर्मा व श्रीमति चंचल सक्सैना प्रिसिपल एस.डी.पब्लिक स्कूल को समाज मे उनके बेहतरीन योगदान के लिए नारी शक्ति रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कैबिनेट के सदस्य लॉयन आशु सिंघल, संजीव गर्ग, सचित अग्रवाल, अनिल कंसल, गौरव गर्ग, लॉयन अवतार कृष्ण, रीजन चेयरपर्सन लॉयन अनिल गर्ग व जोन लॉयन जगरोशन को अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने धन्यवाद दिया। नव नियुक्त पदाधिकारियो मे लॉयन रीना अग्रवाल अध्यक्ष,रेणू गुप्ता,राकेश गर्ग, संदीप रूगल उपाध्यक्ष, हिमांशू गुप्ता टेमर, सी.ए.मनीष बंसल सहसचिव, अमित गर्ग कोषाध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता टेमर, पंकज अग्रवाल, अंकित मोहन गुप्ता, राहुल महेश्वरी को निदेशक पद व अनिल कंसल को चैयरमेन मैम्बरशिप कमैटी के पद की शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर मुकुल गोयल, राजेश मित्तल, मनीष जैन, दिवेश बंसल, अमित मित्तल, अलका संगल, शिवांगो गर्ग, शालू मित्तल,निकिता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 4 =