फिल्मी चक्कर

सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा दिखाती… छोटी सी ड्रेस में Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez  जैकलीन फर्नांडिस का नाम जहां एक ओर 200 करोड़ की ठगी के मामले में जोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रहीं हैं। हालांकि अभी इस केस में जैकलीन की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं, लेकिन फिर भी अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा दिखाती रहती हैं।

Jacqueline Fernandez ने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद ही हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस का मन मचल जा रहा है। छोटी सी ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी कमाल की अदाएं दिखाईं हैं। उनका एटीट्यूड देखते बन रहा है। 

Jacqueline Fernandez के लाखों फैंस हैं और सभी अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में जैसे ही उन्होंने अपनी इतनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की, फैंस से रहा नहीं गया और वे एक्ट्रेस की तस्वीरों पर ताबड़तोड़ रिएक्शन देने लगे। किसी ने उन्हें uff कहा तो कोई उन्हें बॉम्ब कह रहा है। वहीं एक फैन ने तो उन्हें ब्लैक बिल्लो ही कह दिया है, इसी तरह मिनटों के अंदर जैकलीन के इस पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

Jacqueline Fernandez ने सोशल मीडिया पर अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने कोलकाता फैंस को एक गुड न्यूज़ दी है। मालूम हो कि सलमान खान क दबंग टूर का अगला कॉन्सर्ट कोलकाता में होने वाला है जो कि आज होगा, सलमान खान के इस कॉन्सर्ट में जैकलीन फर्नांडीज़ भी हैं तो ऐसे में जैकलीन के कोलकाता फैंस के लिए एक बड़ा मौका है, वे सब इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बन जैकलीन का सामने से दीदार कर सकते हैं।

Jacqueline Fernandez के काम के बारे में आपको बताएं तो वह आखिरी बार फिल्म “सेल्फी” के एक गाने में नजर आईं थीं, इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म “सर्कस” में दिखाईं दीं थीं, जो फ्लॉप रही, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =