फिल्मी चक्कर

‘केसरी’ -बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग

अक्षय कुमार की केसरी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है. ‘केसरी’ ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम कई रिकॉर्ड भी कर लिए हैं.अक्षय कुमार की ‘केसरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.50 करोड़ की कमाई की है. 21 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई के साथ अक्षय की ‘केसरी’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने ट्वीट के जरिए बताया कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की है.होली का दिन होने की वजह से सुबह और दोपहर में बेहद कम शो रखे गए थे इसके बावजूद पहले दिन इतनी कमाई शानदार है. फिल्म आने वाले दो-तीन दिनों में कमाई में बढ़त हासिल कर सकती है.साल 2019 के तीन महीने बीतने को हैं और ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में शानदार ओपनिंग हासिल कर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. लेकिन हालिया रिलीज ‘केसरी’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है.फिल्म ने पहले दिन 21.50 करोड़ की शानदार कमाई हासिल की है. इसके बाद दूसरे नंबर पर ‘गली बॉय’ है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19.40 करोड़ की कमाई की थी. 16.50 करोड़ की कमाई के साथ अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल तीसरे स्थान पर है.

 

Old Update- ‘केसरी’ का ट्रेलर रिलीज –

अक्षय कुमार की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘केसरी’ का ट्रेलर  रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर में अक्षय और फिल्म की टीम दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही है. फिल्म की कहानी इतिहास के असल वाकया पर आधारित है जिसमें 21 सिखों ने करीब 10 हजार अफगान सैनिकों से लोहा लिया था.इन दिनों देश में देशभक्ति फिल्मों को बड़े पर्दे पर खासा प्यार दिया जा रहा है. इस माहौल में फिल्म के दमदार डायलॉग्स फैंस को खासा इंप्रेस कर रहे हैं. फिल्म के डायलॉग भी देशभक्ति जगा देने वाले हैं. ट्रेलर की शुरुआत में ही अक्षय कुमार कहते हैं, ”गोरों ने मुझसे कहा था कि तुम गुलाम हो, हिंदुस्तान की मिट्टी से डरपोक पैदा होते हैं. आज जवाब देने का वक्त आ गया है.”फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. जिनमें वो अक्षय कुमार के काम की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.एक फैन ने सोशल मीडिया पर अक्षय की फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘एक्शन किंग इज बैक. प्राउट ऑफ यू सर.’ एक अन्य फैन ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, सर, लेजेंड्री एक्टिंग, रोंगटे खड़े कर देने वाला काम, आपको सलाम. एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ”एक्सीलेंट, माइंड ब्लोइंग, फेब्यूलेस… आप ग्रेट हैं..” .

 

आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ष 1897 के ऐतिहासिक सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है. केसरी को भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है. इसमें सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी. इस युद्ध में 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी.’केसरी’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. फिल्मकार करण जौहर के ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के अतिरिक्त परिणीती चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में हैं. लेकिन ट्रेलर में परी का एक भी डायलॉग नहीं है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म में उनके पास कुछ करने के लिए है भी या नहीं. ‘केसरी’ अगले महीने होली के मौके पर 21 मार्च को रिलीज होगी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 6 =