वैश्विक

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी संदिग्ध आतंकी तानिया प्रवीण हिरासत में

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संदिग्ध आतंकी तानिया प्रवीण को कोलकाता में हिरासत में लिया है। तानिया को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था।

वह कथित रूप से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी है। एनआईए ने बताया कि वह पाकिस्तान के व्हाट्सएप नंबर का उपयोग करने में भी शामिल है और पाक के कई व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा है। 

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया से गिरफ्तार पहली महिला संदिग्ध आतंकी तानिया परवीन को एनआइए ने शुक्रवार को अपनी हिरासत में लिया। तानिया को एसटीएफ ने इसी साल 18 मार्च को गिरफ्तार किया था।

सूत्रों के मुताबिक, तानिया के कब्जे से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज मिले थे। इसकी जांच में पता चला कि वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए नए युवाओं को जोड़ने से लेकर अपने जाल में सेना व सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को फंसाकर हनीट्रैप के जरिए तथ्य जुटाकर आतंकी संगठन को भेजती थी।

तानिया सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भी आतंकी संगठनों को भेजती थी। उसके पास से सेना से जुड़ी गुप्त जानकारी संबंधी कई दस्तावेज भी मिले हैं। उससे पूछताछ के बाद उसे दमदम सेंट्रल जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया था। वहीं, एनआइए ने बैंकशाल कोर्ट स्थित एनआइए अदालत में तानिया के रिमांड को लेकर आवेदन किया। 

शुक्रवार को मामले पर सुनवाई बाद कोर्ट ने तानिया को एनआइए की हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक तानिया से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी काफी जानकारी मिल सकती है

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + ten =