आई0आई0ए0 मु0नगर-दीपोत्सव-2018
इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, मु0नगर चैप्टर द्वारा ‘‘दीपोत्सव-2018‘‘ पारिवारिक मिलन का आयोजन मूलचन्द रिर्सोट मेरठ रोड,मु0नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि श्री सुनील रावला(ए.जी.एम.पी0एन0बी0) व नगर पालिका की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं आई0आई0ए0 के चैप्टर चेयरमैन श्री कुश री,कोषाध्यक्ष श्री मनीष जैन,सचिव श्री पवन कुमार गोयल, श्री सन्दीप जैन,आई0आई0ए0 के पूर्व चेयरमैन श्री सुधीर चन्द्र गोयल,,श्री नवीन जैन (सदस्य सी.ई.सी आई.आई.ए.) श्री विपुल भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुम्बई से आये मशहूर कलाकार श्री वसीम अहमद द्वारा पुराने सदाबाहर बॉलीवुड गीत की प्रस्तुती दी गयी जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य परिवार झूम उठे। वहीं देहरादून से आये मशहूर बैण्ड की मधुर धून ने भी कार्यक्रम में समा बांधे रखा जिसने उपस्थित सभी सदस्य परिवारो का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के बीच-2 में अनेक प्रकार के गेम्स भी खिलाये गये और विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। उपस्थित सभी सदस्य परिवारो द्वारा कार्यक्रम को बहुत सराहा गया। कार्यक्रम के अन्त में आई0आई0ए0 मु0नगर के चैप्टर चेयरमैन कुश पुरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य परिवारो व अतिथियों का आभार व्यक्त किया व ’’दीपावली’’ की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम का संचालन श्री विपुल भटनागर ने किया गया। कार्यकम में सर्वश्री अश्वनी खण्डेलवाल,सन्दीप जैन,अमित जैन, इफ्तिखार हुसैन,नवीन अग्रवाल,मनीष भाटिया,विशाल सिंघल,अभय केडिया,रजत जैन,अंकित मित्तल,ललित अग्रवाल,सुधीर अग्रवाल,शरद जैन,पंकज मोहन गर्ग,यशपाल सिंह,अशोक अग्रवाल,नईम चॉद,राज शाह,कपिल मित्तल,हर्ष पुरी,अरविन्द गुप्ता,अनिल त्यागी,उमेश गोयल,जे0के0मित्तल,यशपाल सिंह,जगमोहन गोयल,दीपक मित्तल,मनोज गुप्ता,विनोद जल्होत्रा,आर0सी0मिश्रा,प्रमोद अरोरा,राकेश जैन,आर0एस0 बंसल,तुषार जैन,हिमांशु गर्ग,संजय अग्रवाल,विवेक गोयल,कौशल अग्रवाल,सुनील अग्रवाल आदि अनेको सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।
