फिल्मी चक्कर

इरॉटिका पोर्न से अलग है, बेकसूर हैं राज कुंद्रा : शिल्पा शेट्टी

राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया,इस मामले में अपने पति का बचाव करते हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि इरॉटिका पोर्न से अलग है और उनके पति बेकसूर हैं। साथ ही शिल्पा ने यह भी कहा कि उनका हॉटशॉट से कोई लेना देना नहीं है। इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की कंपनी से कुछ दिन पहले इस्तीफा भी दे दिया है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कल शाम को पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से इस मामले में पूछताछ की थी। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट ऐप और उस पर परोसी जाने वाली सामग्री के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वह सिर्फ इतना जानती हैं कि उनके पति राज कुंद्रा की कंपनी वेबसीरिज और शोर्ट फ़िल्में बनाती है। इस दौरान शिल्पा ने यह भी दावा किया कि उसका हॉटशॉट से कोई लेना देना नहीं है।

शिल्पा ने मुंबई पुलिस को कहा कि उनके पति राज कुंद्रा बेकसूर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज कुंद्रा के बिजनेस पार्टनर और लंदन में रहने वाले उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस ऐप का कामकाज देखते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की कंपनी वियान से पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की कई कंपनी और बिजनेस में पार्टनर है।

राज कुंद्रा को इस सप्ताह अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस कस्‍टडी में भेजा है। कुंद्रा ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को लेकर चुनौती दी है। पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा है कि उन्होंने ढ़ेरों अश्लील सामग्री जब्त की है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में कहा है कि उनके पास लेनदेन का रिकॉर्ड है जो राज कुंद्रा के यस बैंक वाले अकाउंट से यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका में एक खाते में भेजे गए थे। पुलिस को संदेह है कि अश्लील सामग्री को बेचकर कमाए गए पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए भी किया गया है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने बीते शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से उनकी नई कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2’ देखने और अश्लील फिल्मों के मामले में अपने पति व्यवसायी राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद फिल्म को ‘नुकसान’ नहीं होने देने का आग्रह किया।

शेट्टी की फिल्म ”हंगामा 2” शुक्रवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज़नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म पूरी टीम के ”अथक” परिश्रम का परिणाम है और फिल्म को नुकसान नहीं होना चाहिए। शेट्टी ने ट्वीट किया, ”मैं योग पर विश्वास करती हूं और योगासन करती हूं। एकमात्र स्थान जहां जीवन मौजूद है, वह वर्तमान क्षण है। ‘

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =