फिल्मी चक्कर

आमिर खान फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” में पहनेंगे गिप्पी ग्रेवाल से गिफ्ट “कड़ा”

आमिर खान अपनी आगामी फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” की शूटिंग के लिए तैयार हैं। हालही में अभिनेता को पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल से उपहार के रूप में ‘कड़ा’ मिला है जिसे आमिर खान हर वक़्त पहने रखते है l

फ़िल्म “लाल सिंह चड्ढा” के लिए राज्य में चल रेकी के दौरान पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी गरेवाल ने आमिर को यह कड़ा भेंटस्वरूप दिया था l जल्द ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने वाले अभिनेता अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में इसे पहने हुए नज़र आएंगे।

फ़िल्म “लाल सिंह चड्ढा” की घोषणा करने के वक़्त से ही आमिर खान इस किरदार के लिए कठिन फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुज़र रहे हैं, जबकि निर्देशक अद्वैत चंदन स्क्रिप्ट को पॉलिश कर रहे हैं। टॉम हैंक्स की अभिनीत फॉरेस्ट गंप (1994) के आधिकारिक रीमेक “लाल सिंह चड्ढा” की शूटिंग नवंबर से शुरू की जाएगी।

सुपरस्टार और उनकी टीम सितंबर के दूसरे सप्ताह में रेकी के लिए पंजाब गई थी। और इस सफ़र के दौरान, पंजाबी गायक-फिल्म निर्माता गिप्पी ग्रेवाल ने आमिर खान को कड़ा भेंट किया था जिसे अब फिल्म में जगह मिल गयी है।

इस खास उपहार ने आमिर खान का दिल छू लिया है, जिसके बाद अभिनेता ने फ़िल्म में भी इस कड़े को पहनने का मन बना लिया है।

अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk